बाइक रिव्‍यूज

बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं ये बेहतरीन माइलेज बाइक्स

इन बाइक्स को खरीदना भी बेहद ही आसान होता है साथ ही साथ ये बाइक्स देखने में भी काफी अच्छी लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको इन्हीं बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 5:53 PM IST
Bike Mileage
Bike Mileage

नई दिल्ली: आजकल लोग ऐसी बाइक्स चलाना पसंद कर रहे हैं जिन्हें चलाना बेहद ही आसान होता है। साथ ही ये बाइक्स बेहतरीन माइलेज भी देती हैं। इन बाइक्स को खरीदना भी बेहद ही आसान होता है साथ ही साथ ये बाइक्स देखने में भी काफी अच्छी लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको इन्हीं बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bajaj CT100-

Bajaj CT100की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है । ये बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। और एक लीटर में यह बाइक 99km की दूरी तय करती है । यानि ये बाइक चलाना बेहद किफायती है। बाइक का कर्ब वजन 109kg है। जिसकी वजह से इसे हैंड़ल करना बेहद आसान है।

Tvs sport-

वैसे तो एंट्री लेवल सेगमेंट कई सारी बाइक्स मौजूद हैं लेकिन जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका किफायती होना ही उसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। हम बात कर रहे हैं TVS sport की इस बाइक की कीमत 39000 रुपए से शुरू होती है वहीं माइलेज की बात करें तो ये बाइक एक लीटर में 95km की दूरी तय करती है।

इंजन की बात करें तो इसमें 100cc का DURALIFE इंजन लगा है जोकि 7.8 PS की पावर देता है। राइडर को इस बाइक में पूरी सुरक्षा मिलती है । ब्रेकिंग के लिए इसमें Synchronized Braking Technology (SBT) को शामिल किया है। SBT की मदद से आगे और पीछे के ब्रेक एक साथ लगते हैं। जिससे अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। 100cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे स्पोर्टी और अच्छी दिखने वाली बाइक मानी जाती है।

Published on: