बाइक रिव्‍यूज

ये है हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, आसानी से खरीद सकते हैं आप

Harley Davidson की इस बाइक को आसानी से खरीद सकते हैं आप हार्ले की इस बाइक की कीमत है काफी कम इस बाइक की कीमत है बेहद ही कम
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 1:08 PM IST
cheap superbike

नई दिल्ली: हर शख्स का सपना होता है कि वो एक सुपरबाइक खरीद सके लेकिन सुपरबाइक्स के प्राइज ज्यादा होने की वजह से इन्हें खरीदना काफी मुश्किल होता है। लेकिन एक बाइक है जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं और इस बाइक को जानी मानी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन बनाती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये बाइक और कितनी है इसकी कीमत।

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 ( Harley Davidson Street 750 )

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट एक बेहतरीन बाइक है जिसे Rs.5.14 लाख रुपये से लेकर 5.47 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। ये एक स्ट्रीट बाइक है जिसमें जबरदस्त कम्फर्ट के साथ बेहतरीन पावर मिलती है।

इंजन और पावर

हार्ले डेविडसन में 749.0 CC का इंजन दिया गया है जो 8000 rpm पर 53.00 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इस बाइक के इंजन से 17 Kmpl का माइलेज मिलता है।

फीचर्स

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट में 13.1 लीटर की फ्यूल कपैसिटी मिलती है। आपको बता दें कि हार्ले डेविडसन स्ट्रीट में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक के फ्रंट में 292 mm के Disc ब्रेक और रियर में 260 mm के Disc दिए गए हैं।

इलेक्ट्रिकल्स

इस बाइक में 12 वोल्ट की MF बैटरी दी गई है। इसमें हैलोजन हेडलाइट है। इस बाइक में एलईडी तेल लाइट दी गई है।

Published on: