बाइक रिव्‍यूज

एक लीटर में 80 किलोमीटर का माइलेज देती है TVS Sport, कीमत भी है बेहद कम

ग्रामीण इलाकों में सर्विस स्टेशन कम होते हैं ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें कम सर्विसिंग करानी पड़े फिर भी उनकी बाइक बेहतरीन माइलेज दे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 11:39 AM IST
Bike Mileage
Bike Mileage

नई दिल्ली: भारत के ग्रामीण इलाकों में ऐसी बाइक्स की खूब डिमांड होती है जो लो मेंटेनेंस तो होती ही है साथ ही साथ यह जबरदस्त माइलेज भी देती हैं। ग्रामीण इलाकों में सर्विस स्टेशन कम होते हैं ऐसे में लोग चाहते हैं कि उन्हें कम सर्विसिंग करानी पड़े फिर भी उनकी बाइक बेहतरीन माइलेज दे। ऐसे में टीवीएस स्पोर्ट बाइक का नाम सबसे पहले आता है जो ग्रामीण इलाकों में खूब पसंद की जाती है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस बाइक की खासियत।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो टीवीएस स्पोर्ट में 99.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन इंजन लगाया गया है जो जबरदस्त माइलेज देता है। यह इंजन 7.8 पीएस की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

इस बाइक में 10 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक लगाया गया है और यह बाइक 76.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियल में हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

जाने क्या है ऑफर

ऑफर की बात करें तो कंपनी की तरफ से इस बाइक को महज 11,111 रुपए में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल यह टोकन अमाउंट है जिसे देकर आप बाइक को घर ले जा सकते हैं। बाइक की असल कीमत ₹51700 है। ऐसे में टोकन अमाउंट देने के बाद आपको हर महीने ₹1555 की किस देनी पड़ेगी।

Published on: