बाइक रिव्‍यूज

तहलका मचाएगी yamaha की नई बाइक MT-03, कंपनी ने दिखाई पहली झलक

यामाहा ने दिखाई नई मोटरसाइकिल की झलक पॉवरफुल है ये बाइक
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2019, 3:45 PM IST
yamaha-mt-03.jpg

नई दिल्ली: Yamaha ने अपनी नई बाइक MT-03 की पहली झलक लोगों को दिखाई है। वैसे तो ये बाइक यूरोप और अमेरिका में जल्द ही लॉन्च हो सकती है लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग पर अभी भी संशय बना हुआ है। लेकिन अगर कंपनी इस बाइक को भारत में लॉन्च करती है तो भारत में 250-400cc सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना सकती है। नई MT 03 में कुछ मकैनिकल और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

पॉवर और इंजन- बाइक में 321cc लिक्विड कूल्ड, DOHC, फोर वॉल्व, पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। बाइक में YZF-R3 वाले इंजन का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है जो 41 bhp की पीक पावर जनरेट करता है और 29.6 Nm का पीक टॉर्क देता है। लेकिन ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इंजन BS6 कंप्लायंट है या नहीं।

लुक्स और डिजाइन- इस बाइक के लुक्स और डिजाइन में भी कंपनी ने काफी बदलाव किया है। MT-03 की स्टाइलिंग MT-09 से इंस्पायर्ड है। इसमें फ्रंट फेस भी नया दिया गया है। इसके अलावा बाइक में फ्यूल टैंक भी नई डिजाइन के साथ दिया गया है। बाइक में ब्लैक एंड वाइट LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिससे राइडर को काफी इंफॉर्मेंशन मिलती है।

Updated on:
5 Oct 2019, 3:45 PM IST
Published on: