बिलासपुर

मरवाही उपचुनाव: अमित जोगी का भूपेश पर जुबानी हमला, बोले – CM को लगा जोगरिया रोग

- मरवाही उपचुनाव (By-election): अमित जोगी (Amit Jogi) का भूपेश पर जुबानी हमला- जोगी के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया पलटवार

less than 1 minute read
Oct 12, 2020
Feature image

बिलासपुर. मरवाही उपचुनाव (Marwahi By-election) की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। पूर्व विधायक अमित जोगी (Amit Jogi) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) पर जुबानी हमला किया है, जिसमें उन्हें जोगरिया रोग से ग्रसित बताते हुए स्वस्थ होने के लिए जल्द वैक्सीन आने की बात कही है।

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले उनके पिता अजीत जोगी और उनसे जोगरिया रोग से ग्रसित थे। अब मेरी मां और मेरे दुधमुंहे बेटे की मां ऋचा का भी जोगरिया रोग हो गया है।

अपने दिमाग का इलाज कराएं - अटल
अमित जोगी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा, मरवाही की जनता जानती है किसको क्या रोग लगा है। उन्होंने कहा अमित मनोरोगी हो गए हैं, कुछ भी उल जुलुल बयानबाजी कर रहे हैं। अटल ने कहा जाति प्रकरण सामने आने के बाद अमित अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं।

छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा में उपचुनाव (Marwahi bypoll) होने को है। मरवाही उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 16 अक्टूबर तक नामांकन जमा हो सकेगा। बता दें छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री (Chhattisgarh CM) मरवाही से विधायक थे। स्व. अजीत जोगी के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है।

Published on:
12 Oct 2020 01:37 pm