32 लाख खाते हैक होने के बाद सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए मोबाइल ऐप 99 

इस ऐप से देश के 51 बैंकों से लोन-देन किया जा सकेगा

2 min read
Dec 27, 2016
fraud online
बिलासपुर. नोटबंदी के बाद पिछले एक महीने में लगभग 32 लाख खाते हैक होने व कई खातों से रुपए निकाल लिए जाने की घटना के बाद के बाद सरकार मानो नींद से जागी है। लोगों को सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए नि:शुल्क मोबाइल ऐप 99 दिए जाने की घोषणा की गई है। कैशलेस ट्रांजेक्शन में एटीएम पासवर्ड संबंधी गुप्त जानकारियां हैक होने से इस अभियान को जबर्दस्त धक्का लगा है। लोगों द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन संभल-संभलकर किया जा रहा है। एक माह में ही बड़ी संख्या में खाते हैक कर करोड़ों रुपए निकाल लिए जाने के बाद अब इसका तोड़ निकाला गया है। सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के लिए मोबाइल ट्रांजैक्शन स्टार 99 हैश नामक नि:शुल्क मोबाइल ऐप की घोषणा की गई है। हालांकि ये सुविधा कब से दी जाएगी, इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इस ऐप से देश के 51 बैंकों से लोन-देन किया जा सकेगा।


किसे कितने रुपए दिए, रिजर्व बैंक जारी करे आंकड़े : ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ने भरतपुर (राजस्थान) में बैठक कर रिजर्व बैंक आफ इंडिया से अपील की है कि किस बैंक को कितने रुपए जारी किए गए हैं, इसका आंकड़ा जारी करंे। पिछले दिनों बैंकों द्वारा फ्राड किए जाने की कई घटनाओं के बाद लोगों में बैंकों के प्रति आक्रोश है। पीएनबी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव दिलीप साहा ने बयान जारी कर कहा है कि आरबीआई उन बैंकों के प्रतिदिन के आंकड़े जारी करे, जिसमें स्पष्ट रूप से बताए कि किसा बैंक को कितनी राशि निर्गमित की गई। इन आंकड़ों से जनता को सच्चाई का पता लगेगा। भरतपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए बिलासपुर से ललित अग्रवाल, शैलेंद्र खजांची, केके शिवकुमार, धीरेंद्र वर्मा, संजीव कुमार समेत देश के अन्य हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


क्या है मोबाइल बैंकिंग ऐप 99 : स्टार 99 हैश एक आसान मोबाइल बैंकिंग सुविधा है। जो सभी मोबाइल फोन द्वारा प्राप्त की जा सकती है। लेकिन ये सुविधा सीडीएमए फोन पर उपलब्ध नहीं होगी। इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए बैंक में मोबाइल बैंकिंग रजिस्र्टेशन कराना अनिवार्य होगा। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी बैंक शाखा, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप में जाकर मोबाइल बैंकिंग सेवा प्राप्त करने के लिए अनुरोध कर सकता है। इसके बाद से सुविधा एक्टिवेट हो जाएगी।


कैसे जाएं 99 मेन्यू पर : देश के सभी 51 बैंकों के लिए अलग-अलग कोड जारी किए गए हैं। आप अपने बैंक का मेन्यू निम्नलिखित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। स्टार 99 हैश डायल करने के बाद अपने बैंक का संक्षिप्त कोड या आईएफसी कोड के पहले 4 अक्षर मोबाइल पर लिखकर पा सकते हैं। या इस नंबर को सभी बैंकों के 2 अक्षर वाले कोड पर जाकर सीधे प्राप्त कर सकते हैं। सभी बैंकों को 2 अक्षर का कोड दिया गया है। जैसे एसबीआई की सुविधा प्रारंभ करने के लिए स्टार 99 हैश 41 हैश डायल करने के बाद ये सेवा एक्टिवेट हो जाएगी। इसी प्रकार अन्य बैंकों के लिए भी कोड जारी किए गए हैं।
Published on:
27 Dec 2016 05:16 pm
Also Read
View All