बिलासपुर

कंप्लीट लॉक डाउन में भी जाम झलकाते मिले युवा, कोई बिना मास्क के घूम रहा तो कोई बेबजह

शहर के थानेदारों ने चलाया अभियान, बिना मस्क के घूमते पकड़ाए 200 लोगों के बसूला जुर्माना
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 9:09 AM IST
In-charge of the police station in-charge, abused the woman drunk and also assaulted her
थाना प्रभारी की दादागिरी, शराब के नशे में महिला से गाली-गलौज कर मारपीट भी की ...

बिलासपुर. लॉक डॉउन-4 में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढऩे के बाद शनिवार व रविवार को घेषित किए गए कंप्लीट लॉक डॉउन के बाद भी शहर में बेवजह और बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। 2 दर्जन लोगों को पुलिस ने बेवजह घूमते पकडा और अपराध दर्ज किया। वहीं 200 से अधिक लोगों से बिना मास्क के घूमने पर जुर्माना वसूल किया गया। जानकारी के अनुसार अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सुबह से तैनात लिखी। पुलिस कर्मियों ने बेवजह घूमने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें सुशील कुमार अहिरवार , अनिल कुमार खरे, दीपक भाटिया, आकाश अग्रवाल, जसपाल सिंह, आेमशंकर सूर्यवंशी, रामनाथ जितपुरे, अमित कारे महाराणा प्रताप लहरे, देवेन्द्र राजपूत और राहुल साहू के खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने करीब 57 लोगों को बिना मास्क के घूमते पकड़ा और 5700 रुपए जुर्माना वसूल किया। तोरवा बुधवारी बाजार में शराब पीते 8 पकड़ाए तोरवा पुलिस ने रविवार का थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इसी बीच शाम को पुलिस को सूचना मिली कि लॉक डॉउन के बीच बुधवारी बाजार में युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बाजार में घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 8 लोगों को पकड़ा। आरोपी ओंकार वैष्णव, गोविंद उर्फ विक्की श्रीवास,रवि परयानी , राकेश साहू, निखिल शर्मा, दिनेश साहू, विकास अग्रवाल , राकेश अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट व धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बाक्स बिना मास्क के घूमते कुल २०० लोगों पर कार्रवाई शहर में बिना मास्क के घूमने वाले २०० लोगों को पुलिस ने पकड़ा। सभी को मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई। साथ ही सभी से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया।

Updated on:
25 May 2020, 9:09 AM IST
Published on: