बिलासपुर

चंद्रयान 2 टीम में शामिल इसरो इंजिनियर बोला- हम सफल हो गए पापा

chandrayaan 2 launch: जिस चंद्रयान पर पूरे देश की नजर थी उस लांचिंग टीम में जिले के तखतपुर में रहने वाले उद्यान अधीक्षक दिनेश श्रीवास का इंजीनियर बेटा विकास श्रीवास भी शामिल था।
1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 12:07 PM IST
chandrayaan 2 launch: launching team included the engineer son
चंद्रयान 2 टीम में शामिल इसरो इंजिनियर बोला- हम सफल हो गए पापा

बिलासपुर. जिस चंद्रयान (chandrayaan 2 launch) पर पूरे देश की नजर थी उस चंद्रयान के लांचिंग टीम (Chandrayaan n launch team) में जिले के तखतपुर (takhatpur) में रहने वाले उद्यान अधीक्षक दिनेश श्रीवास का इंजीनियर बेटा विकास श्रीवास भी शामिल था। जब लोगों को इस बात की खबर मिली तो उसके घर लोगों का तांता बधाई देने के लिए लग गया था। लोगों ने कहा कि विकास ने जिले सहित प्रदेश (chhattisgarh) का नाम पूरी दुनियां में रोशन किया है।

विकास श्रीवास के पिता दिनेश श्रीवास ने पत्रिका को बताया कि भारतीय आंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र केरल में उनका पुत्र मैकेनिकल इंजीनियर है। विकास चंद्रयान 2 मिशन मून में कार्य कर रही लांचिंग टीम का सदस्य है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा नव जागृति कान्वेंट तखतपुर, हायर सेकंडरी सरस्वती शिशु मंदिर बिलासपुर एवं कोनी के इंजीनियरिंग कालेज (chandrayaan 2 launch) में हुई है। पिता ने बताया कि विकास ने कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से बीई मेकेनिकल की पढ़ाई की है। वर्तमान में वो इसरो में साइंटिफिक इंजीनियर है। विकास के पिता दिनेश श्रीवास उसकी माता भावना श्रीवास एवं दो छोटे भाई विवेक एवं विनीत है। दिनेश श्रीवास ने बताया कि विकास शुरू से ही काफी होनहार था। उसके दो बच्चे हैं वह परिवार सहित केरल में रहता है।

बेटे ने पिता को बताया कि हम सफल हो गए
विकास के पिता दिनेश श्रीवास ने बताया कि मिशन (chandrayaan 2 launch) कंप्लीट होने के बाद विकास ने उन्हें मिशन की सफलता की जानकारी उन्हें दी। इससे ज्यादा और कोई बात नहीं हो सकी। वहीं चंद्रयान (chandrayaan) के सफल लांचिंग के बाद विकास के पिता दिनेश को बधाई देने के लिए लेागों का ताता लगा हुआ है। तखतपुर(takhatpur) विधायक रश्मि सिंह (mla raskmi singh), कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आशीष सिंह, अरुण सिंह चौहान प्रमोद नायक और प्रवीण शुक्ला ने दिनेश को बुके भेंट किया है।

Published on: