बिलासपुर

मरवाही उपचुनाव: CM भूपेश का धुआंधार प्रचार अभियान, 29 से 31 अक्टूबर तक करेंगे 7 चुनावी सभा

- मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypolls): कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कमान सौंपी- मुख्यमंत्री भूपेश (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) 29 से 31 अक्टूबर तक कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

2 min read
Oct 28, 2020
CM भूपेश ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र, कारोबारियों को राहत देने कही ये बड़ी बात

बिलासपुर. मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypolls) को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के लिए नाम तय किया है तो वहीं कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को कमान सौंपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 से 31 अक्टूबर तक मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.केके ध्रुव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे 7 जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे मरवाही ब्लॉक के ग्राम डोंगरिया पहुंचेंगे, वहां आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 1 बजे पेंड्रा ब्लॉक के ग्राम कोडग़ार के लिए रवाना होंगे। यहां हाईस्कूल मैदान में हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गई है।

यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गौरेला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जोगीसार में मुख्यमंत्री की सभा दोपहर 3 से 4 बजे तक आयोजित की गई है। इस तरह पहले दिन मरवाही विधानसभा के तीनों ब्लॉक में एक-एक सभा आयोजित है।

जोगीसार की सभा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बधेल अमरकंटक के लिए रवाना होंगे। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद 30 अक्टूबर को मध्यप्रदेश अनूपपुर जिले के जैतहरी में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं जैतहरी से दोपहर 1 बजे रवाना होकर 1.30 बजे गौरेला ब्लॉक के ग्राम बस्तीबगरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3 बजे मरवाही ब्लॉक के ग्राम लोहारी में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सायं 4 बजे के बाद वे मनेंद्रगढ़ रवाना होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं 31 अक्टूबर को मनेंद्रगढ़ से रवाना होकर दोपहर 12 बजे मरवाही ब्लॉक के दानीकुंडी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच पेंड्रा ब्लॉक के नवागांव में मुख्यमंत्री की सभा आयोजित है। यहां सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Published on:
28 Oct 2020 01:33 pm
Also Read
View All