बिलासपुर

बहन के मोबाइल पर भाई ने देख लिया पड़ोसी का मैसेज और दो परिवारों में हो गया बलवा, जमकर चलीं लाठियां

दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग हुए घायल  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2020, 10:30 AM IST
घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज
घर घुसकर महिला से मारपीट व तोडफ़ोड़ मामले में 40 महिला-पुरुष के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

बिलासपुर. हिर्री थानांतर्गत ग्राम अमसेना में मोबाइल पर बातचीत करने और मैसेज भेजने की बात पर हुए विवाद पर दो परिवारों के बीच बलवा हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरों पर जमकर लाठी चलाए। दोनों पक्षों से 1 दर्जन व्यक्ति घायल हुए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षेां के खिलाफ अपराध दर्ज कर लियाहै। हिर्री पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाले प्रकाश मणि डोंगरे का गांव में रहने वाली युवकी से मोबाइल पर बातचीज होती थी। युवती और प्रकाशमणि एक दूसरे को मैसेज भेजते थे। युवती के भाइयों को जानकारी होने पर प्रकाश मणि ने युवती से बातचीत करना बंद कर दिया था। 16 मई को प्रकाशमणि गांव में था। तभी युवती के भाई प्रमोद गढे़वाल ने उसे बुलाया और बस्ती के बाहर खेत की ओर ले गया। वहां पहले से विक्की, विक्रांत, दिलीप और अनिनाश मौजूद थे। पांचों ने मिलकर युवती को मैसेज भेजने और बातचीत करने की बात कहते हुए उसकी पिटाई की दी। शोर मचाने पर वहां प्रकाश मणि का भाई पृथ्वीराज, मां दीपमाला, बड़ी मां समरूपा बाई, भाई वासूदेव, अमित पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। आरोपियों ने प्रकाशमणि और उसके परिजनों की पिटाई की। जवाब में प्रकाश मणि की ओर से कुमारी, गौरीशंकर, ऋषि बंटी और लीलावती पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर बलवा हुआ और एक दूसरे पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठियां बरसाईं। बलवा में दोनों परिवारों के 1 दर्जन लोग घायल हुए । शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

Published on: