बिलासपुर

मुंगेली में एक साथ मिले कोरोना वायरस के 26 मरीज तो प्रशासन के फूले हाथ-पैर

आगरा से आये थे मजदूर, क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2020, 9:23 AM IST
Coronavirus outbreak
Coronavirus outbreak

बिलासपुर। बिलासपुर के मुंगेली जिले में एक साथ 26 कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। मजदूरों के इतनी तादात में संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड़ में है। मरीजों को भर्ती करने और उनके इलाज की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। जानकारी के अनुसार विगत दिनों आगरा से 40 मजदूर मुंगेली लौटे थे प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सभी को क्वारन्टीन किया गया था। मजदूरों की सेम्पलिंग भी की गई थी ओर जब इनकी कोरोना रिपोर्ट आई तो प्रशासन की भी नींद उड़ गई। रिपोर्ट में 26 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इन 26 नए मामलों को जोड़ दें तो मुंगेली में अब तक 39 लोगों में कोरोना वायरस का इंफेक्शन मिला है। अधिकांश मरीज मजदूर हैं जो रोजी रोटी के लिए देश के अलग अलग शहरों में मजदूरी के लिए गए थे। lockdown के बाद जब मजदूर बापिस लौट रहे हैं तो उनमें संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

Published on: