बिलासपुर

लगातार काल के गाल में समां रहे मजदूर, फिर बड़ा हादसा-फिर बिखरीं सड़क पर लाशें

नेशनल हाइवे पर मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 की मौत, 9 का सिम्स में चल रहा इलाज, चालक की बॉडी अभी भी वाहन में फंसी
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2020, 4:15 PM IST
Youth killed in road accident in khandwa
Youth killed in road accident in khandwa

बिलासपुर। नांदघाट टेमरी नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और बस में आज सुबह करीब 7:28 बजे जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बस और ट्रेलर चालक की भी मौत हो जाने की खबर है। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रेलर चालक की बॉडी अभी भी स्टेयरिंग में फंसी हुई है। प्रवासी श्रमिको से भरी बस पुणे से झारखंड जा रही थी। जिसमें मुंगेली के भी दो मजदूरों के होने की जानकारी मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। दोनों वाहनों के चालक की लाश फंसी है। जिसे निकालने का प्रयास जारी है। घायलों में दो श्रमिकों की हालत नाजुक है। जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। लॉकडाउन से प्रभावित होकर अपने घर जा रहे मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना इलाके के नेशनल हाईवे में मजदूरों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से इलाज के लिए हायर सेंटर रायपुए भेजा जा रहा है।

Published on: