बिलासपुर

आईसीयू में कथित बलात्कार मामला: पुलिस ने बार्ड ब्वॉय को छोड़ा अब जानने में लगी, युवती ने किन कारणों से खाया था जहर

छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

less than 1 minute read
May 26, 2020
File photo

बिलासपुर। अस्पताल के icu में युवती से कथित बलात्कार मामले में पुलिस ने साक्ष्य न मिलने के बाद बार्ड ब्वाय को शशर्त छोड़ दिया है। वहीं छात्रा ने किन कारणों से जहर सेवन किया था उसकी जानकारी लगाई जा रही है। पुलिस अब तक इस मामले में छात्रा के द्वारा कीटनाशक सेवन और इंजेक्शन लगाने के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। छात्रा के मोबाइल के कॉल डिटेल निकालने पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली है । पुलिस के अनुसार इस मामले में दूसरा पक्ष होगा तो वह भी कॉल डिटेल से सामने आ जाएगा । नहीं परिजन भी अब तक छात्रा द्वारा उठाए गए इस कदम के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पहचान कार्रवाई नहीं होने पर वार्डबॉय को छोड़ा छात्रा के इशारे पर पुलिस ने रविवार को अस्पताल के 4 वार्डबॉय को हिरासत में लिया था कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष आरोपियों की पहचान परेड नहीं होने के कारण पुलिस ने वार्ड बॉयो से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया ।सभी को प्रतिदिन थाने में हाजिरी देने की चेतावनी पुलिस ने दी है ।

Published on:
26 May 2020 09:01 am
Also Read
View All