बिलासपुर

अब एप से भी मिल सकेगा राशन, नगर निगम ने जारी किया एप

राज्य शासन के योजना अनुसार नगर निगम क्षेत्र के ऐसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें ई राशन एप के माध्यम से चांवल मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2020, 11:18 AM IST
ration1.jpg
Ration For Migrants

बिलासपुर। राज्य शासन के योजना अनुसार नगर निगम क्षेत्र के ऐसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें ई राशन एप के माध्यम से चांवल मिलेगा। नगर निगम ने चिन्हांकित 70 राशन दुकानों के लिए ई राशन एप जारी किया है। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम प्रशासन ने राशन एप बनवाया है। इस एप से जहां एक ओर हितग्राहियों को समय पर राशन मिलेगा वहीं राशन वितरण कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगा। अब ऐसे हितग्राही जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं उन्हें आधार कार्ड लेकर चिन्हांकित राशन दुकानों में जाना होगा। इसके बाद दुकान संचालक द्वारा ई राशन एप के माध्यम आधार कार्ड ट्रेस किया जाएगा। इसके बाद हितग्राहियों को 5 किलो चांवल वितरण किया जाएगा। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि अभी तक जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें जोन कार्यालय में नाम लिखवाना होता था। इसके बाद उन्हें 5 किलो चांवल का वितरण होता था, लेकिन एप के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलेगा। इससे हितग्राहियों को भटकना नहीं पड़ेगा और कार्य में भी पारदर्शिता रहेगा।

Published on: