‘पत्रिका हिंदी युवा सम्राट’ बनने के लिए मौका 17 तक

हिंदी दिवस पर पत्रिका डॉट कॉम 'युवा शुद्ध हिंदी वाचन स्पर्धा' का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आपको अपना 10 से 15 सेकंड का एक ऐसा वीडियो हमें भेजना है।

less than 1 minute read
Sep 14, 2016
Patrika Hindi YUVA samrat contest
Patrika Hindi YUVA samrat contest
बिलासपुर. हिंदी दिवस पर पत्रिका डॉट कॉम 'युवा शुद्ध हिंदी वाचन स्पर्धा' का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आपको अपना 10 से 15 सेकंड का एक ऐसा वीडियो हमें भेजना है, जिसमें आप किसी एक विषय पर लगातार शुद्ध हिंदी में बोल रहे हों। स्पर्धा के पहले दिन हमें कई वीडियो प्राप्त हुए हैं। इन्हें हमने पत्रिका.कॉम पर चलाया है। वीडियो भेजने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इन वीडियो को पत्रिका बिलासपुर के फेसबुक पेज पर भी डाला जा रहा है। यहां से आने वाले रिव्यू, लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर चुना जाएगा पत्रिका हिंदी युवा सम्राट।

ऐसे बनाएं वीडियो: आप अपने मोबाइल से एक वीडियो बना सकते हैं। यह 15 सेकंड से ज्यादा का नहीं होने चाहिए। इसमें सबसे पहले आप अपना नाम बोलें, इसके बाद लगातार किसी एक विषय पर शुद्ध हिंदी में बोलना है। अगर आप कम से कम हिंदी में गलतियां करेंगे या दूसरी भाषा के शब्दों को प्रयोग नहीं करेंगे तो आप जीत सकते हैं एक सरप्राइज गिफ्ट।

ऐसे होगा विजेता का फैसला: इसमें 3 बिंदुओं पर फैसला किया जाएगा। पहला तो सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला वीडियो, दूसरा सबसे ज्यादा अच्छी हिंदी बोलने वाला और तीसरा लगातार फ्लो और अच्छा विषय। इनके आधार पर विजेताओं की घोषणा 22 सितंबर को की जाएगी।

पत्रिका के एक पाठक पियूष कुमार द्वारा भेजा गया वीडियो देखें। वीडियों देखकर हमें बताए कि क्या आपको लगता है कि पियूष पत्रिका हिंदी युवा सम्राट बनने के हकदार है या नहीं?

Published on:
14 Sept 2016 04:24 pm