बिलासपुर

निगरानी में रखे गए कोरोना संदिग्ध युवक की मौत, प्रशासन पर लापरवाही बरतने के लग रहे आरोप

मुंगेली जिले के कोरेंटिन सेंटर में रह रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2020, 2:07 PM IST
coronavirus death in jodhpur human story in hindi
कोरोना से लड़ रही सबीना कहती रही आखिरी बार देख लो चेहरा, पत्नी के जाने के बाद रिश्तेदार भी होने लगे दूर

बिलासपुर। मुंगेली जिले के कोरेंटिन सेंटर में रह रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई । मुंगेली जिले के छीतापुर का 22 वर्षीय श्रमिक हैदराबाद से 15 दिन पहले लौटा था, जिसे छीतापुर के कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया था । बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद कोरेंटिन सेंटर का सचिव उसे अपने साथ पंढर भट्टा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था जहां चिकित्सक ने उसे दवा दी थी लेकिन इसके बाद भी शुक्रवार रात को उसकी तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई । जिसके बाद कई मर्तबा एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची जिससे घबराकर उसके ही कुछ साथी उसे ऑटो में लेकर आज मुंगेली जिला अस्पताल की ओर रवाना हो गए मगर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। हैरानी इस बात की है कि इस बीच बार-बार उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद भी उसका सैंपल टेस्ट के लिए नहीं लिया गया था।

Published on: