
हर मां का ख्वाब होता है की जब उनका बच्चा बड़ा हो तो वह उन्हें तरक्की करते हुए देख पाए। कॅरियर की ऊंचाई पर बच्चे के पहुंचने के बाद वह उसके साथ हो। लेकिन अफसोस कई माताओं का ये ख्वाब अधूरा रह जाता है। बॅालीवुड में भी कई ऐसी स्टार्स हैं जिनकी मां अपने बच्चों को फिल्मों में नहीं देख पाई।
संजय दत्त:
सुनील दत्त और नरगिस हमेशा से संजय दत्त को बॉलीवुड में सफल होते देखना चाहते थे। लेकिन संजू की डेब्यू फिल्म से पहले ही नरगिस ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। मां की मौत का संजय को ऐसा गहरा सदमा लगा था की वह ड्रग्स की लत का शिकार हो गए थे।
शाहरुख खान:
शाहरुख़ खान ने अपने शुरुआती कॅरियर में कई मुश्किलों का सामना किया। वह अक्सर अपनी बातों में इस बात ता जिक्र करते हैं की वे अपनी मां के बेहद करीब थे। लेकिन अफसोस उनकी मां ने साल 1991 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। जबकि शाहरुख़ की पहली फिल्म ‘दीवाना’ साल 1992 में रिलीज हुई थी।
अर्जुन कपूर:
फिल्ममेकर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी सबसे ज्यादा अपनी मां के करीब थे। अर्जुन की पहली फिल्म ‘इश्क्जादे’ रिलीज होने से पहले ही उनकी मां मोना कपूर उनका साथ छोड़ कर चली गयीं थी।
जाह्नवी कपूर:
दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’नहीं देख पाई थी। जाह्नवी की मां ने फिल्म रिलीज के पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।