बॉलीवुड

अभिषेक के बर्थडे पर रिविल हुआ उनका ‘हाउसफुल 3’ का लुक

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवी 'हाउसफुल 3' में उनके लुक को हाल ही में जारी किया गया। अभिषेक के नए लुक को उनके बर्थडे के दिन सोशल साइट ट्विटर पर जारी किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 11:19 AM IST
abhishek
abhishek

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवी 'हाउसफुल 3' में उनके लुक को हाल ही में जारी किया गया। अभिषेक के नए लुक को उनके बर्थडे के दिन सोशल साइट ट्विटर पर जारी किया गया।

यह तस्वीर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर की गई है। यह तस्वीर 5 फरवरी को अभिषेक के बर्थडे पर जारी किया गया था। लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आगामी हास्य फिल्म 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है।

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन लीसा हेडन, जैकलीन फर्नाडीज तथा नरगिस फाखरी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।




Published on: