बॉलीवुड

‘Happy Dance challenge’ पर Anupam Kher ने मां और भाई किया क्यूट डांस, वायरल हुआ वीडियो

अनुपम खेर ( Anupam Kher ) ने मां और भाई संग किया डांस ( Dance ) वीडियो को किया इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर शेयर
2 min read
• •
Jun 23, 2020
Anupam kher shared dance video
Anupam kher shared dance video

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ( Anupam Kher ) वैसे अपनी फिल्मों और बयानों के चलते सोशल मीडिया ( Social Media ) पर खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को काफी प्रेरणा देते हुए भी दिखाई देते हैं लेकिन खास बात यह भी है कि वह अनुपम अपनी मां संग हुई लाइव चैट ( Live Chat ), फनी मोमेंट्स ( Funny Moments ) को भी शेयर करते हैं। ऐसा ही एक फनी वीडियो ( Funny Video ) उन्होंने कुछ समय पहले पोस्ट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

अनुपम खेर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम ( Anupam Instagram ) पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनुपम मां ( Anupam Mother) और भाई राजू खेर ( Raju Kher ) संग डांस करते हुई नज़र आ रहे हैं। तीनों ही डांस करते हुए बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। वीडियो की खास बात यह है कि तीनों ही अलग-अलग स्टेप कर रही हैं। दोनों बेटों के बीच डांस करती हुईं अनुपम की मां बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वीडियो में तीनों Happy Dance challenge वाले म्यूजिक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस देख आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार इस डांस को देखना पसंद करेंगे। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लेडीज़ ऐंड जेंटलमैन, पेश है हर तरह के डांस की मां, हमारा डांसिग स्किल बेकार है, लेकिन हमारे आनंद की भावनाएं वर्ल्ड क्लास है। हमेशा की तरह मां सबके आकर्षण का केन्द्र हैं।'

बता दें कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह से जब अनुपम जब विदेश से भारत आए थे। तब वह अपनी मां से नहीं मिल थे। वह काफी दिनों तक अपने घर में ही होम क्वारंटीन ( Home quarantine ) में थे। मां को इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने मां की एक वीडियो कॉल ( Video Call ) भी शेयर की थी। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले अनुपम के कुछ समय पहले ही ट्विटर पर 17 मिलियन फॉलोअर्स ( Anupam Million Follower ) हो चुके हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। साथ ही उन्होंने लोगों को धन्यवाद भी कहा था।

Published on:
23 Jun 2020 03:56 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग