बॉलीवुड

घर के लिए रवाना हुई Riddhima Kapoor, मां Neetu Kapoor के लिए रास्ते से लिखा मैसेज

मुंबई के लिए रवाना हुई रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) पिता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं

2 min read
Riddhima Kapoor Soon Reached to Home

नई दिल्ली। 30 अप्रैल की सुबह अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लॉकडाउन के चलते प्रशासन से अंतिम संस्कार में 15-20 लोगों को ही शामिल होने की आज्ञा मिली थी। ऐसे में बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) दिल्ली में फंसे होने के कारण पिता के आखिरी दर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही पिता को अंतिम विदाई दी।

कुछ समय पहले रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर ( Riddhima Instagram Story ) एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'घर आ रही हूं मां।' वीडियो में खिड़की और खाली रास्ते नज़र आ रहे हैं। बता दें पिता के देहांत की खबर सुनते ही उन्होंने मुंबई सरकार से पिता के अंतिम संस्कार में शमिल होने आज्ञा मांगी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिस वजह से उन्हें सड़क के द्वारा घर जाने की अनुमति मिली थी। दिल्ली से मुंबई पहुंचने पर उन्हें करीबन 12 घंटे लगते ऐसे में ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को ज्यादा देर तक नहीं रख सकते थे। क्योंकि वह एक कैंसर के मरीज़ थे।

बता दें ऋषि कपूर की लाडली बेटी थी रिद्धिमा। पिता के अंतिम दर्शन ना करने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उहोंने पिता के लिए खास मैसेज लिखते हुए कहा था कि- 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा आपको बहुत याद करूंगी। आप जो मुझे फेस टाइम कॉल करते थे। वो मुझे बहुत याद आएगी। काश मैं आपको बॉय कहने के लिए आपके पास होती।'

Published on:
01 May 2020 08:02 pm
Also Read
View All