बॉलीवुड

कंगना रनौत ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो शेयर कर कहा- इतना सम्मान पहले किसी प्रधानमंत्री को नहीं मिला

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि जितना सम्मान आपको मिलता है उतना शायद ही पहले किसी प्रधानमंत्री को मिला होगा।
2 min read
Kangana Ranaut wishes PM Modi on his birthday
Kangana Ranaut wishes PM Modi on his birthday

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को पीएम मोदी का जन्म हुआ था। आज वह 70 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर देशभर के नेता उन्हें शुभकामाएं दे रहे हैं। साथ ही इस मौके पर उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि जितना सम्मान आपको मिलता है उतना शायद ही पहले किसी प्रधानमंत्री को मिला होगा।

कंगना ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपको जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई। मुझे आपसे बात करने का कभी मौका नहीं मिला। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर हैं, जहां पर आपके लिए ऐसा बोला जाता है, शायद की किसी के लिए ऐसी गंदी बातें की जाती हैं, अपमान किया जाता है। प्रधानमंत्री को तो कोई शायद ही ऐसी अभद्र भाषा और गलत बातें बोलता होगा। मगर आप जानते हैं कि वो बहुत कम लोग हैं। वो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है।'

कंगना आगे कहती हैं, 'जो एक साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है। वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, भक्ति या इतना प्रेम शायद ही पहले किसी प्रधानमंत्री को मिला है। बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नहीं है, जिनकी आवाजें शायद आप तक नहीं पहुंच पाती हैं, वो सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि आपके जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। जय हिदं। कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इन दिनों कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने ट्वीट से तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर छिड़े विवाद में फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट चुकी है। सोमवार को एक्ट्रेस और सासंद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा था कि कुछ लोगों के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करना गलत हैं। उन्होंने कंगना रनौत और रवि किशन का नाम लिए बिना कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जिसके बाद कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट कर पलटवार किया।

Published on:
17 Sept 2020 12:26 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: धनुष को ‘रायन’ के लिए एक और पुरस्कार, यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’