बॉलीवुड

ऐश्वर्या जाती थी सलमान के घर तो उन्ही की गर्लफ्रेंड बताती थी कहा हैं वो, क्या पता था धोखा…

क्या आप जानते हैं जब सलमान का ऐश्वर्या पर दिल आया था तब उनकी पहले से ही एक गर्लफ्रेंड थी।
2 min read
Nov 01, 2018
aishwarya rai visit salman khan house meet his ex girlfriend somi ali
aishwarya rai visit salman khan house meet his ex girlfriend somi ali

बॅालीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन आज 45 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या ने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक दौर तो ऐसा था जब बड़े-बड़े स्टार्स उनकी खूबसूरती के आगे अपनी जान छिड़कते थे। उन्हीं में से एक रहे हैं सलमान खान। क्या आप जानते हैं जब सलमान का ऐश्वर्या पर दिल आया था तब उनकी पहले से ही एक गर्लफ्रेंड थी।

जी हां, उन दिनों सलमान खान, सोमी अली को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से शादी तक करने का प्लान बना चुके थे। लेकिन फिर सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय आ गईं। ऑथर जसीम खान ने अपनी बुक 'बीइंग सलमान' में स्टारडस्ट मैगजीन के एक आर्टिकल के हवाले से लिखा है कि ऐश्वर्या का सलमान के घर आना-जाना था। ऐसी ही एक विजिट के दौरान ऐश्वर्या की मुलाकात सोमी से हुई थी। सोमी अक्सर ऐश्वर्या को यह बताती थीं कि सलमान कहां मिलेंगे।

लेकिन जब कुछ दिनों बाद सोमी को ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो न केवल उन्होंने सलमान को छोड़ दिया, बल्कि हमेशा के लिए यूएस चली गईं।

सोमी के जाने के बाद ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता और भी आगे बढ़ा। ऐश्वर्या, सलमान खान की बहनें अलविरा और अर्पिता के भी काफी करीब आईं।

क्या आप जानते हैं, सलमान खान के लिए ऐश्वर्या ने अपना घर छोड़ दिया था। दरअसल, ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज और मां बृंदा राय को बिल्कुल पसंद नहीं थीं। ऐश के पिता जानते थे कि ऐश्वर्या से पहले भी सलमान के कई लड़कियों से रिलेशन रह चुके थे। विश्वदीप घोष ने अपनी बुक 'हॉल ऑफ फेम : सलमान खान' में लिखा है कि सलमान के लिए ऐश्वर्या ने पेरेंट्स का घर छोड़ दिया था और लोखंडवाला के गोरख हिल टावर में अलग सेपरेट अपार्टमेंट लेकर रहने लगी थीं। लेकिन इसके बावजूद एक दौर ऐसा आया जब सलमान और ऐश के बीच खिटपिट शुरू हुई और अंत में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Published on:
01 Nov 2018 09:39 am