बॉलीवुड

अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज के ट्रेलर का चला जादू, दमदार कहानी ने दर्शकों को बनाया दीवाना

Akshay Kumar's Mission Raniganj Trailer: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' इंजीनियर जसवन्त सिंह गिल की जिंदगी से जुड़ी सच्ची घटना पर आधारित है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2023, 2:32 PM IST
Akshay Raniganj
अक्षय कुमार की ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Akshay Kumar's Mission Raniganj Trailer: अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर 'रुस्तम' और 'बेल बॉटम' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब ये टीम फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के लिए एक बार फिर साथ आई है, जिसमें लेट जसवंत गिल की आकर्षक और इंपैक्टफुल रियल लाइफ स्टोरी को दर्शाया गया है।

ट्रेंड में आया ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसे बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। यही नहीं, ट्रेलर ने रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर #MissionRaniganjTrailer चार्ट्स पर ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर में देखा जा सकता है, यह फिल्म एक रियल हीरो, जसवंत गिल की जीवन कहानी पर बेस्ड है, जिन्होंने नवंबर 1989 में समय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, जब उन्हें रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाना था। ट्रेलर में रेस्क्यू मिशन की झलकियां दिखाई गई हैं। इसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।


अक्षय की पत्नी के रोल में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
फिल्म में अक्षय कुमार जसवन्त गिल का रोल निभाते नजर आएंगे, जबकि परिणीति चोपड़ा फिल्म में उनकी रील वाइफ प्ले कर रही हैं। वैसे अक्षय कुमार अपने फैन्स को इम्प्रेसस करने में कभी फेल नहीं होते हैं और उनकी अपकमिंग फिल्म की झलकियों में वो एक फिर बार ऐसा करने में कामयाब होते दिखे हैं। फिल्म में उनका टबर्न लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर के आखिर में वह दुआ करते हुए दिखाई देते हैं जो आपके अंदर भावनाओं को जगा देती है।

फिल्म में शानदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं जिनमें कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन जैसे कुछ नाम शामिल हैं। इन सभी को अपने उल्लेखनीय परफॉर्मेंस से फिल्म का सपोर्ट करते देखा जा सकता है। ट्रेलर में ऐसे भी पल हैं जहां खनिक खदान के अंदर फंसे हुए हैं, अपनी जान बचाने के लिए खनिकों का लचीलापन और अक्षय कुमार के अंडरवॉटर शॉट्स शानदार है।

ट्रेलर ने फिल्म में परफेक्ट ब्लेंडिंग बैकग्राउंड स्कोर के साथ एक आकर्षक सिनेमैटोग्राफी का वादा किया है। इसने फैन्स के बीच सिनेमाघरों में फिल्म देखने की प्रत्याशा को प्रेरित किया है ताकि वे कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है।

वाशु भगनानी प्रस्तुत, पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 'मिशन रानीगंज', वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर की पावरहाउस टीम द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को टीनू सुरेश देसाई ने निर्देशित किया गया हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर, यह फिल्म ग्रैंड स्केल और सेटअप के साथ टैलेंटेड कास्ट की एक टुकड़ी का वादा करती है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर कल 'ट्रिपल क्लैश', कंगना की 'चंद्रमुखी 2' को दो बड़ी फिल्में देंगी टक्कर

Updated on:
27 Sep 2023, 2:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे