
मुंबई। असम में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यहां बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सिनेस्टार्स आगे आकर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। इनमें दिया मिर्जा, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) अपनी ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में अार्थिक योगदान कर चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने भी अपनी ओर से सहयोग किया है।
अक्षय कुमार ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री राहत कोष ( cm relief fund ) में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। इसके साथ ही अक्षय ने काजीरंगा पार्क के लिए भी 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। इसके बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सहयोग किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ( Sarbananda Sonowal ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि बीग बी ने 51 लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की है।
सर्बानंद सोनोवाल ने लिखा, 'हम श्री अमिताभ बच्चन जी की ओर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए के योगदान के लिए आभार जताते हैं। ये लोगों की परवाह होने को दिखाता है। आपके सहयोग के लिए असम की जनता की तरफ से धन्यवाद।'
बीग बी ने सोनोवाल की ओर से दिए गए धन्यवाद का यूं जवाब दिया है, 'असम पर विपत्ति आई है... बाढ़ ने हाहाकार मचाया है...अपने भाईयों और बहनों के लिए सहायता भेजिए... मैंने मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक सहयोग किया है... क्या आपने किया?'