बॉलीवुड

‘द नाइट मैनेजर’ रिव्यू: सस्पेंस से भरपूर है अनिल कपूर और आदित्य रॅाय कपूर की थ्रिलर सीरीज, यहां देख सकते हैं सीरीज

अनिल कपूर ( anil kapoor ) , आदित्य रॅाय कपूर ( aditya roy kapur ) स्टारर फिल्म 'द नाइट मैनेजर' ( the night manager ) आज ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर जारी कर दी गई है। यह थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है।
2 min read
• •
Feb 17, 2023
1676461119_the_night_manager_trailer_97168519.jpg

The Night Manager Review: बॅालीवुड एक्टर अनिल कपूर ( anil kapoor ) , आदित्य रॅाय कपूर ( aditya roy kapur ) स्टारर फिल्म 'द नाइट मैनेजर' ( the night manager ) आज ओटीटी प्लेटफॅार्म हॅाटस्टार पर जारी कर दी गई है। यह थ्रिलर सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। आदित्य ने इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॅार्म पर डेब्यू किया है। सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है। तो आइए जानते हैं इस सीरीज की कहानी।

यह भी पढ़ें:

द नाइट मैनेजर की कहानी
वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ एक ऐसे होटल मैनेजर की कहानी है जो नाइट शिफ्ट में काम करता है। एक दिन अंजान महिला होटल में रहने आती है और कुछ ऐसा होता है जिसके बाद उसे उस महिला की मदद करनी पड़ जाती है । महिला जिस शख्स की पत्नी है, उसका संपर्क दुनिया भर में अपना कारोबार फैलाए बैठे एक ऐसे शख्स से होता है जिसके पीछे खुफिया विभाग बरसों से लगा हुआ है। एक मदद इस नाइट मैनेजर की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लेकिन मैनेजर का अपना भी एक पास्ट होता है जिससे वह सालों से भाग रहा होता है। खुफिया विभाग उसे ऐसी घुट्टी पिलाता है कि वह तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी तरह उनके जाल में फंसता चला जाता है। अब इसका बेहद दिलचस्प है, जिसके लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी। यकीनन यह सीरीज देखने लायक है।

यह भी पढ़ें:

साइमन कॉर्नवेल की तरफ से मिली शाबाशी

बता दें यह पूरी कहानी जॉन ला कारे ने अपने ‘द नाइट मैनेजर’ नाम के उपन्यास द्वारा लिखी हैं और इस उपन्यास पर ही अलग-अगल भाषाओं में इसी नाम से दुनिया भर में सीरीज बनती जा रही हैं। हिंदी वर्जन को मूल कंपनी के सह संस्थापक साइमन कॉर्नवेल की तरफ से शाबाशी मिल चुकी है। साइमन ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी संस्करण से इतना प्रभावित हुए हैं कि इसके कुछ रंग वह अब इस सीरीज के अंतर्राष्ट्रीय संस्करणों पर भी बिखेरना चाहते हैं यह इस वेब सीरीज की सफलता में बेहद बड़ी बात हैं।

Published on:
17 Feb 2023 01:19 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ के बाद अब एक और आध्यात्मिक फिल्म हो रही तैयार, मेकर्स ने पोस्टर किया रिलीज

‘सड़कें घेरना लोकतंत्र की हत्या’, CJP आंदोलन पर फूटा अभिनेता रणवीर शौरी का गुस्सा, बोले- बैलेट में दिखाओ ताकत

“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल