बॉलीवुड

शराब को लेकर बॉलीवुड के दो फेमस डायरेक्टर आपस में भीड़े, एक ने कहा ‘शराबी’ तो दूसरे ने कहा ‘झूठा है ये आदमी’

Bollywood Controversy: बॉलीवुड में दो नामी फिल्म निर्देशक आपस में भीड़ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर पलटवार किया है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2025, 1:57 PM IST
Anurag Kashyap-Vivek Agnihotri Controversy
Anurag Kashyap-Vivek Agnihotri Controversy

Anurag Kashyap-Vivek Agnihotri Controversy: बॉलीवुड में दो नामी फिल्म निर्देशकों के बीच शराब को लेकर विवाद सामने आया है। यह बहस सोशल मीडिया पर उस समय शुरू हुई जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अनुराग कश्यप की शराब की लत के कारण 2007 की फिल्म 'धन धना धन गोल' की पूरी टीम परेशानी में पड़ गई थी। अनुराग उस समय बहुत शराब पीता था और उसके आने के समय का कोई हिसाब नहीं था। उसकी शराब पीने की आदतों ने काम के माहौल को चुनौतीपूर्ण बना दिया था।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, “ वह इसके बाद सेट पर विक्रमादित्य मोटवाने को ले आया और मुझसे कहा कि ये मेरे आरके का लड़का है, वो मदद करेगा और धीरे-धीरे सारा काम उसी को ही दे दिया। मैं जो बनाना चाह रहा था लेकिन इन लोगों की सोच कुछ अलग थी, ये कुछ और ही बनाना चाह रहे थे। उस दौरान अनुराग को संभालना बहुत मुश्किल हो गया था क्योंकि शराबी ही जानता है कि शराबी क्या झेलता है। यह बहुत बड़ी समस्या बन गई थी।”

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को दिया करारा जवाब

Anurag Kashyap Latest Post

विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने आज, 14 मई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कितना झूठ बोलता है ये आदमी। शूटिंग तो लंदन में हुई थी और मैं उस वक्त भारत में था। उसे न मुझसे स्क्रिप्ट चाहिए थी, न ही मोटवाने से। वो तो फुटबॉल पर 'लगान' जैसी फिल्म बनाना चाहता था और उसी मकसद से अपनी पसंद की एक राइटर से बेहद घटिया स्क्रिप्ट लिखवाई। ना मैं और ना ही मोटवाने कभी सेट पर गए थे। इसलिए अब ये दिखावा बंद करो विवेक अग्निहोत्री।”

'धन धना धन गोल' फिल्म के बारे में जानें

'धन धना धन गोल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था, जबकि इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया।
फिल्म में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, अरशद वारसी और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया था और इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे। 'धन धना धन गोल' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था।

Updated on:
14 May 2025, 1:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के अगले दिन अशोक पंडित से क्या बोले पिता जैकी श्रॉफ? फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा