
Malaika Arora- Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद से ही दोनों के सोशल मीडिया पर दुख और शांति से जुड़े स्टोरीज भी पोस्ट हुई। इन सबके बीच अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। एक्टर ने यह पोस्ट तब शेयर किया है, जब मलाइका अरोड़ा की मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।
अर्जुन कपूर ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है, "शांति के लिए उपस्थिति की आवश्यकता है" अर्जुन के इस क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं अर्जुन कपूर ने यह पोस्ट मलाइका की मिस्ट्री मैन के साथ फोटोज वायरल होने पर किया है।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने वेकेशन के कई सारी फोटोज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इनमें से एक फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि, इस शख्स की फोटो क्लियर नहीं है, इसलिए शख्स का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। मलाइका ने जैसे ही इस फोटो को पोस्ट किया है, यह वायरल हो गई, जिसके बाद से ही लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।