बॉलीवुड

क्यों किशोर कुमार के पुण्यतिथि पर अचानक Ayushmann Khurana करने लगे ट्रेंड? जानिए खास वजह

किशोर कुमार (Kishore Kumar) की 13 अक्टूबर को पुण्यतीथि होती है। जहां एक तरफ फैंस उनके गानों को सुन रहे थे वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना उनके नाम पर ट्रेंड करने लगे। ऐसा क्यों हुआ चलिए आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Oct 13, 2020
Ayushmann Khurana trend on Kishore Kumar Death Anniversary
Ayushmann Khurana trend on Kishore Kumar Death Anniversary

नई दिल्ली | किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने 13 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी लोग उनके गाए गाने को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में किशोर कुमार को लेकर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) अचानक ट्रेंड होने लगे। किशोर कुमार ने 70-80 दशक में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया था। मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज के साथ लोगों ने किशोर दा की आवाज को भी बहुत सराहा। आज जहां फैंस उनके गीतों को सुनकर किशोर कुमार को याद कर रहे हैं वहीं आयुष्मान खुराना टॉप ट्रेंड (Ayushmann Khurana trending) कर रहे हैं। दरअसल, आयुष्मान ने अपने एक रोल के लिए किशोर कुमार से प्रेरणा ली थी।

आयुष्मान ने फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए किशोर कुमार की फिल्मों से सीख ली थी। किशोर कुमार ने अपने कई गानों में एक महिला की आवाज भी निकाली थी। जिसे देखकर आयुष्मान को फिल्म ड्रीम गर्ल के लिए एक महिला का रोल प्ले करने में मदद मिली थी। आयुष्मान ने इस बात का खुलासा खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है।

वहीं आयुष्मान ने मंगलवार को भी अपने इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान 'कागजों की कश्तियों कहीं किनारा होता नहीं' गाते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आयुष्मान ने किशोर दा की डेथ एनिवर्सरी पर उनके गाने को डेडिकेट किया है। ये तो सब जानते ही हैं कि आयुष्मान अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस एक्टर की आवाज के दीवाने हैं।

Published on:
13 Oct 2020 10:20 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है