बॉलीवुड

Bharat Movie Teaser: बाबू जी कहते थे, कुछ रिश्ते जमीन से होते है और कुछ खून से

इसमें आजादी के समय से अब तक की कहानी को दिखाया गया है। जो दो एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 5:57 PM IST
Salman KHan
Salman KHan

सलामान खान अपनी अपकमिंग मूवी 'भारत' को लेकर शुरु के दिनों से ही चर्चा में हैं। पहले तो वह प्रियंका चोपड़ा का फिल्म को बीच में छोड़कर चले जाने से काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने कैटरीना कैफ को कास्ट किया। अब ऐसे में मूवी का टीजर जारी किया गया है। हाल ही में इसका पहला लुक भी रिलीज किया गया है। जिसे फैंस बेहद अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

सलमान की मूल आवाज सुनाई दे रही है

टीजर में सलमान खान की आवाज में फिल्‍म का मूल संदेश सुनाई दे रहा है। इसमें मूवी की कोई भी लुक नहीं दिखाई दे रही है। वह कहते सुनाई दे रहे है कि 'बाबूजी कहते थे, कुछ रिश्‍ते जमीन से होते हैं और कुछ रिश्‍ते खून से, मेरे पास दोनों ही थे।' वहीं इस मूवी का निर्देशन अली अब्‍बाज जफर कर रहे हैं। इसे सलमान खान के जीजा अतुल अग्‍निहोत्री और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्‍म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

ये भी आएंगे नजर

फिल्म 'भारत' में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्‍बू और सुनील ग्रोवर भी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं यह फिल्म सलमान के बैनर तले बन रही है। अगर इस मूवी की कहानी की बात करें तो इसमें आजादी के समय से अब तक की कहानी को दिखाया गया है। जो दो एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है।

Published on: