बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के प्यार में पागल थे धोनी, एक ने रिश्ते को लेकर कही थी चौंकाने वाली बात

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस का नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है।

3 min read
Jul 07, 2018
mahendra singh dhoni affairs with bollywood actress
mahendra singh dhoni affairs with bollywood actress

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। धोनी आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी टीम इंडिया के सफल कप्तान में से एक माने जाते हैं। वहीं अगर धोनी की पर्सनल लाइफ की बात जाए तो धोनी का जादू न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में चलता है। बल्कि धोनी का जादू बॉलीवुड की कई हसीनाओं पर भी चल चुका है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस का नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धोनी किन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं।

दीपिका पादुकोण :
धोनी का नाम सबसे पहले बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पदुकोण के साथ जुड़ा था। उनदिनों इनका अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। बता दें कि साल 2007 की जब धोनी और दीपिका के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं और हर कोई इनके रिलेशन के बारे में जानने को बेताब था। दोनों एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया गया था। यही नहीं धोनी ने खुद दीपिका के साथ अपने रिश्ते को सरेआम एक्सेप्ट भी किया था कि वो दीपिका के बहुत बड़े फैन हैं।

प्रीति सिमोंस :
प्रीति सिमोंस ये नाम आज किसी के लिए अंजान नहीं है। प्रीति का नाम इनदिनों कपिल शर्मा के साथ काफी सुर्खियों में आया है। बता दें कि प्रीति और कपिल शर्मा के बीच भी अफेयर रहा है। लेकिन कपिल से पहले प्रीति का नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है। प्रीति, कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूस और राइटर रही हैं। खबरों की मानें तो प्रीति और धोनी ने एक दूसरे को सिक्रेटली डेट किया है।

लक्ष्मी राय :
दीपिका और प्रीति सिमोंस के साथ ही धोनी का नाम एक्ट्रेस लक्ष्मी राय के साथ जुड़ा। लक्ष्मी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि लक्ष्मी ने फिल्म 'जूली-2' से बॉलीवुड में एंट्री किया था और अपने बोल्ड अंदाज से कहर ढा दिया था। वहीं साल 2009 में खुद लक्ष्मी राय ने इस बात को एक्सेप्ट किया था कि धोनी के साथ उनके रिलेशन हैं। वहीं बाद में धोनी से रिश्ता खत्म होने के बाद लक्ष्मी ने ये भी कहा था, 'धोनी के साथ रिलेशनशिप एक दाग जैसा है।'

असिन :
आमिर खान के साथ 'गजनी' फिल्म से फेमस हुई एक्ट्रेस असिन के साथ भी धोनी का नाम जुड़ चुका है। धोनी और असिन की खबरें काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि यह दोनों स्टार्स एक ही ब्रांड को एंडोर्स करते थे और उसके बाद से ही इनके अफेयर की चर्चाएं जोरो पर आ गई थीं। वहीं साल 2010 आईपीएल सीनज के सेमी फाइनल से पहले धोनी को आसिन के घर के बाहर देखा गया था।

Published on:
07 Jul 2018 09:05 am