बॉलीवुड

कंगना के बाद BMC ने दर्ज की Sonu Sood के खिलाफ शिकायत, बचाव के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की कही बात

एक्टर सोनू सूद ( Sonu Sood ) के खिलाफ बीएमसी ने फाइल की शिकायत मुंबई पुलिस से MRTP (Maharashtra Region and Town Planning) Act के तहत शिकायत करने की कही बात अभिनेता ने बॉम्बे हाईकोर्ट ( Bombay Highcourt ) जाने की कही बात

2 min read
Jan 07, 2021
BMC File Case Against Actor Sonu Sood

नई दिल्ली। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों ( Migrant Worker ) और गरीबों के 'मसीहा' बने एक्टर सोनू सूद ( Sonu Sood ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने सोनू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना परमिशन के छह मंजिल की इमारत को होटल में बदल लिया है। यही वजह है कि बीएमसी ( BMC File Case Against Sonu Sood ) को उनके खिलाफ कदम उठाना पड़ा है।

बीएमसी ने पुलिस से आग्रह किया है कि वह एक्टर सोनू सूद के खिलाफ MRTP (Maharashtra Region and Town Planning) Act के तहत अभिनेता पर केस दर्ज करे। कहा यह भी जा रहा है कि शिकायत दर्ज कराने से पहले सोनू सूद को नोटिस भी भेजा गया था। वहीं इस मामले में सोनू सूद भी सिविल कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।

वहीं इस पूरे मामले में सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। सोनू ने एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि "उन्होंने जो भी बदलाव अपनी इमारत में किए हैं। वह बीएमसी की इजाजत के बाद ही हुए हैं। इसका अप्रूवल महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से होना था,लेकिन कोरोनावायरस की वजह से उन्हें अप्रूवल नहीं मिल पाया था।" सोनू ने आगे कहा कि "वह हमेशा कानून का पालन करते थे। कोरोना की वजह से ही उन्होंने होटल को कोरोना वॉरियर्स के लिए घर बना दिया था। यदि सरकार की तरफ से परमिशन नहीं मिलती तो वह एक बार फिर से उसे घर में बदल देंगे। सोनू ने अंत में कहा कि वह बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।"

Published on:
07 Jan 2021 03:00 pm
Also Read
View All