बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो हो चुकी हैं शारीरिक शोषण व छेड़छाड़ का शिकार

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज़ को करना पड़ा है छेड़छाड़ का सामना किसी ने सिखाया सबक तो किसी ने सालों तक छिपाकर रखी बात

3 min read
Mar 18, 2021
Bollywood Actress who were sexually assaulted

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ कई मौकों पर अपने साथ हुई छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का खुलासा कर चुकी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर सुष्मिता सेन का नाम शामिल है। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेज़ के बारे में बताएंगे जिन्होंने खुद के साथ हुई छेड़छाड़ व शोषण के बारे में खुलकर बात की।

1. दीपिका पादुकोण
दीपिका का गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में होती है। लेकिन एक वक्त वह भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र 14-15 साल की थी। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि शाम का वक्त था। वह अपनी फैमिली के साथ डिनर करके लौट रही थीं। रास्ते में एक शख्स ने उनपर बुरी तरह अपना हाथ फेर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उसका पीछा किया और उसे जोरदार थप्पड़ लगाया।

2. सोनम कपूर
एक टॉक शो के दौरान सोनम ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में बताया। सोनम ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ एक आदमी ने छेड़छाड़ की थी। वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए गए थीं। वह स्नैक्स लेने के लिए बाहर निकलीं तो एक आदमी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उनके ब्रेस्ट पर हाथ रख दिया। सोनम को कुछ वक्त समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने वहीं पर रोना शुरू कर दिया था। सोनम ने बताया कि उन्होंने 2-3 साल तक किसी को इस बारे में नहीं बताया।

3. कल्कि कोचलिन
कल्कि ने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि 9 साल की उम्र में उन्होंने एक व्यक्ति के साथ खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत दे दी थी। उस वक्त उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कल्कि को सबसे बड़ा डर ये था कि कहीं उनकी मां को इस बारे में न पता चल जाए। कल्कि ने कहा कि उन्होंने इस बात को छिपाकर रखा। उनकी ये सबसे बड़ी गलती थी।

4. फातिमा सना शेख
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में वह यौन शोषण का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा था, जब मैं तीन साल की थी तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यौन शोषण एक कलंक है। यही कारण है कि महिलाएं महिलाएं जीवन में हुए इस शोषण के बारे में कभी नहीं बात करती हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में अधिक जागरूकता हुई है।

5. रेखा
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उनकी बायोग्राफी 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में इसका जिक्र किया गया है। बुक की राइटर यासीर उस्मान ने किताब में लिखा कि 15 साल की उम्र में रेखा का शोषण हुआ था। एक फिल्म के सीन में एक्टर विश्वजीत ने रेखा को 5 मिनट तक जबरदस्ती किस किया था।

6. बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी छेड़छाड़ का दर्द महसूस कर चुकी हैं। अपनी फिल्म 'राज-3' के प्रमोशन के लिए बिपाशा अहमदाबाद में थीं। इस दौरान कार्यक्रम में एक शख्स ने उनके साथ बद्तमीजी की। वो शख्स बिपाशा की स्कर्ट खींचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। इस घटना एक्ट्रेस काफी डर गई थीं।

Published on:
18 Mar 2021 02:16 pm
Also Read
View All