बॉलीवुड

नोट्रे डेम अग्निकांड पर सदमें में बॉलीवुड, सितारों ने यूं बयां किया दर्द

कैथ्रेडल को आग की लपटों में घिरा देख ऋषि कपूर, निमरत कौर, अर्जुन कपूर और कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया।
less than 1 minute read
Apr 16, 2019
bollywood-reaction-on-historic-notre-dame-terrible-fire
bollywood-reaction-on-historic-notre-dame-terrible-fire

नोट्रे डेम में आग लगने की घटना से बॉलीवुड के कई कलाकार आहत हैं। कैथ्रेडल को आग की लपटों में घिरा देख ऋषि कपूर, निमरत कौर, अर्जुन कपूर और कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया। पेरिस स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर की निशानी 850 साल पुराने नोट्रे डेम में लगी आग पर मंगलवार की सुबह काबू पा लिया गया। वहीं कैथ्रेडल की मुख्य संरचना और दो टावरों को आग की लपेटों से बचा लिया गया।

इस खबर के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने ट्वीट किया।

ऋषि कपूर : 'नोट्रे डेम डी पेरिस कैथ्रेडल बच जाएगा! लाखों लोगों की शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं इसके साथ हैं।'

अर्जुन कपूर : 'नोट्रे डेम कैथ्रेडल को आग से घिरा देख स्तब्ध हूं...इतिहास का एक अंश राख में परिवर्तित हो गया। हमारी संवेदनशीलता फ्रांस के लोगों के साथ है।'

निमरत कौर : 'हर कोई नोट्रे डेम डी पेरिस के लिए दुखी है...मैं जब पहली बार वहां गई थी तो वहां का नजारा देख मुग्ध हो गई थी। उस दृश्य को, उसकी खूबसूरती को मैं कभी नहीं भूल सकती। काफी गहरा नुकसान।'

रीतेश देशमुख ने लिखा : 'नोट्रे डेम एक वैश्विक आपदा है। मेरे पास दुख प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं। सभी नोट्रे डेम प्रेमियों, मुझे माफ करना।'

रवीना टंडन : 'भयानक! भयानक! यह प्राचीन इतिहास का भयानक नुकसान है।'

स्वरा भास्कर : 'नोट्रे डेम दिल तोडऩे वाला!'

बोमन ईरानी : 'नोट्रे डेम आपदा देखना बहुत मुश्किल है। फ्रांस के लोगों को स्तब्ध होना चाहिए। हमें आशा है और हम जो प्रार्थना करते हैं, इसकी मरम्मत में लगे लोगों की मदद करेगी।'

Published on:
16 Apr 2019 06:19 pm