बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर बड़ी बहन ने लूटा लोगों का दिल, तो छोटी बहन का रहा करियर फ्लॉप, जानें उन एक्ट्रेसेस के नाम

बॉलीवुड में नज़र आई बहनों की जोड़ी एक बहन का फिल्मी करियर हुआ फ्लॉप तो एक का हुआ सुपरहिट बड़े पर्दे से गायब हुईं छोटी बहन

2 min read
Mar 14, 2021
Bollywood Real Sisters Bollywood Career

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर हम हीरो और हीरोइन की जोड़ी के ही बारें में बात करते हैं या फिर हम सेलेब्स के अफेयर्स को लेकर ही चर्चा करते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी बहनों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने फिल्मी करियर तो साथ में शुरू किया, लेकिन एक बहन को खूब शोहरत और नाम मिला। तो वहीं एक बहन का कुछ ही पल में फिल्मी करियर तबाह हो गया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं उन सिस्टर्स की बॉन्डिंग और फ्लॉप करियर के बारें में।

शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा ने इंडस्ट्री में अपनी कला की वजह से जितना तारीफें बंटोरी उतने ही ताने उनकी बहन शमिता शेट्टी को उनके फ्लॉप करियर के लिए सुनने पड़े। शिल्पा बेशक आज फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी ने सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन शमिता का करियर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। वैसे दोनों ही बहनों के बीच बहुत प्यार है। अक्सर दोनों बहनों को साथ में ट्रिप जाते हुए और पार्टी करते हुए देखा गया है।

काजोल-तनिशा मुखर्जी

गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा तनुजा की बेटियां है काजोल और तनिशा मुखर्जी। काजोल बड़ी हैं और तनिशा छोटी हैं। जहां काजोल का नाम 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है। जिसे आज भी याद किया जाता है। वहीं उनकी छोटी बहन का नाम फ्लॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आता है। तनिशा मुखर्जी ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'नील एन निक्की' से किया था। जिसके बाद बड़े पर्दे से वह पूरी तरह से गायब हो गईं।

मलाइका अरोड़ा- अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड में अपनी बोल्डनस और ग्लैमरस से सुर्खियां बंटोरने वाली मलाइका अरोड़ा बेशक फिल्मों में ज्यादा नहीं दिखाई देती हैं, लेकिन फिल्म में अगर उनका एक भी गाना हो, वह रिलीज़ होते ही बवाल मचा देता है। उनके आइटम डांस देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। वहीं उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं कर पाईं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया जो कि पूरी तरह से फ्लॉप रही हैं।

Published on:
14 Mar 2021 12:15 pm
Also Read
View All