बॉलीवुड

शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, जानिए कौन है इन सितारों का ‘बचपन का प्यार’

सबकी जिंदगी में कोई न कोई इंसान उनका क्रश होता है। आम लोगों को ज्यादातार सेलेब्स पर क्रश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स का भी किसी न किसी स्टार पर क्रश रहा है।

3 min read
Bollywood Stars Crush

नई दिल्ली। जैसे अपना पहला प्यार भुलाया नहीं जाता है वैसे ही पहले क्रश को भूलना भी आसान नहीं होता है। क्रश का मतलब होता है कि आपको कोई इंसान बेहद पसंद है और आप उसे पाना चाहते हैं। ऐसे में सबकी जिंदगी में कोई न कोई इंसान उनका क्रश होता है। आम लोगों को ज्यादातार सेलेब्स पर क्रश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स का भी किसी न किसी स्टार पर क्रश रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं-

शाहरुख खान
शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। वह हर लड़की के दिल में बसते हैं। अपने स्टाइल और स्माइल से वह किसी भी लड़की को अपना दीवाना बना देते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि शाहरुख खान को एक्ट्रेस मुमताज से प्यार था। वह उन्हें बहुत पसंद किया करते थे।

सलमान खान
55 साल की उम्र में भी सलमान खान को इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजेबल बैच्लर कहा जाता है। सलमान ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को डेट किया है। जिसमें ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। लेकिन बचपन में उन्हें एक्ट्रेस रेखा से प्यार था। वह उनका पहला प्यार थीं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी पर लाखों लड़कियां मरती हैं। लेकिन रणबीर का दिल धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि माधुरी उनका क्रश थीं। इतना ही नहीं, वह उनसे शादी भी करना चाहते थे।

करीना कपूर
करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। आज वह सैफ अली खान के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। लेकिन उनका बचपन का प्यार हॉलीवुड एक्टर व ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डि-कैप्रियो हैं। उन्होंने खुद इस बारे में एक टीवी शो में कहा था। उन्होंने कहा था कि साल 1997 से ही लियोनार्डो की फैन हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया का 'बचपन का प्यार' कौन था? 10 साल की उम्र में ही वह शाहिद कपूर को चाहने लगी थीं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि शाहिद की पहली फ़िल्म ‘इश्क-विश्क’ देखने के बाद उन्हें एक्टर पर क्रश हो गया था।

Published on:
25 Aug 2021 04:15 pm
Also Read
View All