बॉलीवुड

शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘फुकरे 3’ आज रही कमाई में सबसे आगे, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘जवान’ ने भी दी तगड़ी टक्कर

Box Office collection Report: 'जवान' तीसरे हफ्ते में भी पकड़ बनाए हुए है। वहीं 'फुकरे 3' ने भी अच्छी शुरुआत की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 4:03 PM IST
Box office collection

Box Office collection Report Friday: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते, 28 सितंबर को तीन फिल्में 'फुकरे 3', 'द वैक्सीन वॉर' और 'चंद्रमुखी 2' रिलीज हुई हैं। 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' बॉलीवुड की फिल्म हैं। वहीं 'चंद्रमुखी 2' तमिल फिल्म है लेकिन हिन्दी में भी ये रिलीज हुई है। 3 हफ्ते पहले रिलीज हुई शाहरुख की 'जवान' अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला हो रहा है।

'फुकरे 3' की दूसरे दिन की कमाई
रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट के लीड रोल वाली 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को करीब 9 करोड़ के साथ अच्छी ओपनिंग की। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने दूसरे दिन, शुक्रवार को साढ़े सात करोड़ कमाए हैं। फिल्म का दो दिन में कुल कलेक्शन 16 करोड़, 32 लाख है।

पी वासु के डायरेक्शन में बनी 'चंद्रमुखी 2' तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत के लीड रोल वाली इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़, 50 लाख की ओपनिंग की। दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़, 60 लाख जुटाए हैं। फिल्म की 2 दिन में कुल कमाई 13 करोड़ है।


गुरुवार को ही फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भी रिलीज हुई है। ये फिल्म कमाई में सबसे कमजोर रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी 'द वैक्सीन वॉर' ने पहले दिन 85 लाख तो दूसरे दिन 60 लाख कमाए हैं। दो दिन में फिल्म की कमाई 1 करोड़, 45 लाख है।

शाहरुख की 'जवान' की कमाई जारी
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। जवान ने 23वें दिन, 29 सितंबर को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 587 करोड़ हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एक हजार करोड़ के पार पहुंच गया है।

Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे