बॉलीवुड

मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘जवान’ की कमाई 5 करोड़ पर आई, ग्रेट इंडियन फैमिली ने आज दिखाया दम

Box Office collection Report: 'जवान' की कमाई में अब गिरावट देखने के लिए मिल रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2023, 4:11 PM IST
box office

Box Office collection Report Tuesday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म हफ्ते में एंट्री कर ली है। जिसका असर अब फिल्म की कमाई पर भी पड़ रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 20वें दिन, 26 सितंबर को 5 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 571 करोड़ हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एक हजार करोड़ के पार पहुंच गया है।


विकी कौशल और शिल्पा की फिल्मों की कमाई
विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर और मनोज पाहवा के लीड रोल वाली 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को रिलीज हुई है। विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन किया है। मंगलवार को फिल्म ने अच्छी वापसी करते हुए 1.03 करोड़ कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 6.88 करोड़ है।

इसी शुक्रवार शिल्पा शेट्टी के लीड रोल वाली फिल्म 'सुखी' भी रिलीज हुई है। सोनाली जोशी ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शिल्पा के साथ कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी, किरण कुमार, विनोद नागपाल काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी 'जवान' के सामने दब कर रह गई है। फिल्म ने पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 43 और तीसरे दिन 41 लाख का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म 28 लाख ही कमा सकी। मंगलवार को फिल्म ने 25 लाख की कमाई की है। 'सुखी' की 5 दिन में कुल कमाई 1.66 करोड़ है।

'गदर 2' की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' अभी भी ठीकठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ महीना पूरा कर चुकी है। मंगलवार को अपने 47वें दिन फिल्म ने 31 लाख का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कुल कुल कमाई अब 524 करोड़ है।

Updated on:
26 Sep 2023, 4:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे