बॉलीवुड

Covid-19 Vaccination: देश में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशी जताते हुए कही ये बात

कोरोनो वैक्सीन पर सेलेब्स ने जताई खुशी प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुपम खेर ने कही ये बात कोविड-19 का टीकाकरण अभियान भारत हुआ शुरू
less than 1 minute read
Jan 17, 2021
Bollywood Celebs
Bollywood Celebs

नई दिल्ली | भारत में कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शनिवार को शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहले चरण के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। अब अमेरिका, ब्रिटेन के साथ भारत भी इस श्रेणी में शामिल हो गया है। देशभर में इसे लेकर लोगों में खुशी की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना वैक्सिनेशन पर खुशी जताई है और वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का शुक्रिया अदा किया है।

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वैक्सीन की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यूनिसेफ के ट्वीट पर लिखा- वाह भारत! भारतीय अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों को बड़े कोविड टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए शुभकामनाएं। हम हमेशा उन सभी हीरो के आभारी रहेंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर दूसरों की सेवा की और कई जिंदगियां बचाईं।

इसके अलावा कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया। अब और इंतजार नहीं होता।

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का बहुत बहुत धन्यवाद।भारत का धन्यवाद।भारत सरकार का और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। कुछ भी हो सकता है।जय हो।जय हिंद। फिल्मी सितारे कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खुशी जता रहे हैं।

Published on:
17 Jan 2021 10:58 am
Also Read
View All
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को ‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, बोले- ‘कुछ जादुई करते हैं’, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है