बॉलीवुड

दीपिका हॉलीवुड में नई शुरूआत से है उत्‍साहित और रणवीर को है गर्व

दीपिका की इस नई शुरूआत के लिए रणवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें तुम पर गर्व है। दीपिका इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2016, 1:56 PM IST
ranveer singh
ranveer singh

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपने फर्स्ट हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए कनाडा रवाना हो गई है। वे ट्रिपल एक्स सीरिज की नई फिल्म 'द रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज' में काम कर रही है। इस फिल्म में वे विन डीजल के साथ नजर आएंगी। दीपिका की इस नई शुरूआत के लिए रणवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें तुम पर गर्व है।

एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा,' हमें तुम पर गर्व है। हम तुम्हें शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद है अपने इस नए काम में भी तुम्हें सफलता हासिल हो और हमेशा की तरह आप हमारा सिर गर्व से उंचा करें।' रणवीर-दीपिका हाल ही में फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में एक साथ नजर आये थे। खबरों के मानें तो दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वहीं दीपिका इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने फिल्‍म के अभिनेता विन डीजल के बारे में कहा कि वे एक मिलनसार व्यक्ति हैं। मैंने हाल ही में विन से फिल्म के सिलसिले में मुलाकात की थी। मेरे बाकि सह कलाकारों की तरह ही वह भी बेहद गर्मजोशी से भरे इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके साथ काम करने का अनुभव मजेदार होगा। हर अनुभव का आनंद उठाना जरुरी है अन्य चीजें अपने आप ही ठीक हो जाती हैं।'

Published on: