
नई दिल्ली: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक एसिड पीड़िता की भूमिका निभाएंगी। कुछ वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे जबरदस्त रिपॉन्स दर्शकों ने दिया है। दीपिका इस फिल्म के प्रमोशन भी जोर-शोर से किया था। वहीं दीपिका की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दीपिका इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण साड़ी में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने छपाक की स्क्रीनिंग के लिए ये शानदार लुक लिया है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने ब्लू कलर की ग्लिटर साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने गोल्ड कलर की ज्वैलरी कैरी की है। इस पूरे लुक में दीपिका से नजर हटाना मुश्किल है। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोगों को दीपिका का यु स्टनिंग लुक काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि छपाक की स्क्रीनिंग के मौके पर दीपिका के साथ उनकी फैमिली और रनवीर सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कई एक्ट्रर्स छपाक की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) का किरदार निभाया है। लक्ष्मी अग्रवाल जब महज 15 साल की थीं, तब उनपर एसिड अटैक हुआ था। वहीं फिल्म के ट्रेलर में दीपिका के अभिनय की तारीफ की जा रही है। मेघना गुलजार द्वारा ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।