हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए एक चैट सेशन रखा था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से कुछ भी पूछने को कहा था। इस बात का फायदा रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी उठाया और सोशल मीडिया पर उनसे एक से बढ़कर एक सवाल पूछ डाले। जिसके रणवीर सिंह ने बड़े ही मजेदार सवाल पूछ डाले।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उनकी बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त एनर्जी के लिए जाना जाता है। जब भी बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह आते हैं और धमाका मचा देते हैं। फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस से भी रणवीर खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। रणवीर अपने फैंस को अपने पब्लिक प्रजेंस से खूब इम्प्रेस भी करते हैं। जब भी रणवीर अपने फैंस से मिलते हैं या कहीं भी दिखाई देते हैं। उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वहीं पत्नी दीपिका पादुकोण संग भी उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। अक्सर दोनों को पब्लिकली भी रोमांस करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर फनी और रोमांटिक कमेंट करते हुए देखा गया है। जो अक्सर वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है।
रणवीर सिंह से सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण ने पूछे सवाल
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'ऑस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था। ये सेशन रणवीर ने अपने फैंस के लिए रखा था। लेकिन रणवीर के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उनसे सवाल पूछने लगे। खास बात ये थी कि इस लिस्ट में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल था। दीपिका ने भी रणवीर से एक के बाद एक कई सवाल पूछ डाले।
पत्नी पर बरसाया रणवीर सिंह ने खूब प्यार
पति रणवीर से सवाल पूछते हुए दीपिका पादुकोण ने पूछा कि 'रणवीर सिंह घर वापस कब आएंगे।' दीपिका के इस सवाल का जवाब रणवीर ने भी मजेदार अंदाज में दिया। रणवीर ने कहा,'खाना गर्म कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं।' इस रिप्लाई के साथ उन्होंने किस इमोजी भी दीपिका के लिए भेजा। दीपिका यहीं नहीं रुकी उन्होंने फिर रणवीर से पूछा कि वो अपननी वाइफी को एक शब्द में बताएं। जिसके रिप्लाई में रणवीर ने लिखा-'क्वीन'।
रणवीर सिंह पूछे कई सवाल
सवाल जवाब का ये सिलसिला यूं जारी रहा। दीपिका पादुकोण के बाद रणवीर से उनके बेस्टफ्रेंड अर्जुन कपूर ने सवाल पूछा। अर्जुन कपूर ने रणवीर से पूछा कि 'तुम इतने सेक्सी कैसे हो बावा।' इस पर रणवीर सिंह ने ‘आप की ट्रेनिंग’ रिप्लाई दिया। अर्जुन के बाद टाइगर श्रॉफ रणवीर सिंह के लिए ने 'बिस्ट' लिख कर भेजा जिस पर टाइगर ने ये भी कहा कि रविवार सुबह स्कावट्स मारने जाएंगे। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अभिनेता फिल्म '83' में पत्नी दीपिका पादुकोण संग दिखाई देंगे।