Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है। आखिर कब और कहां फिल्म को देख पाएंगे, चलिए जानते हैं।
Dhurandhar 2 OTT Release Date: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इस समय सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है और यही वजह है कि अब दर्शकों के बीच इसके OTT रिलीज को लेकर उत्सुकता तेजी से बढ़ती जा रही है। जो लोग किसी कारणवश इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वो इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल करता है।
आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों और OTT रिलीज के बीच एक निश्चित अंतराल रखा जाता है ताकि थिएटर में फिल्म की कमाई प्रभावित न हो। इसी रणनीति के तहत मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज को थोड़ी देर से लाने का फैसला किया है। फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए निर्माता अभी इसे सिनेमाघरों में ही ज्यादा समय देना चाहते हैं।
डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा है कि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को इस बार जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। ये खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि फ्रेंचाइजी का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराया गया था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के शुरुआती दिनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।
फिल्म की ओटीटी रिलीज में देरी की एक अहम वजह इस समय चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग भी बताया जा रहा है। आईपीएल के दौरान बड़ी फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज करने से व्यूअरशिप प्रभावित होने की संभावना रहती है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद फिल्म को एक बेहतर डिजिटल विंडो मिले, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
फिल्म की डिजिटल डील भी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए करीब 120 से 150 करोड़ रुपये तक की रकम तय की गई है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता और बाजार में इसकी मांग को दर्शाती है। इस डील के जरिए प्लेटफॉर्म भी अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को मजबूत करना चाहता है।
फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट के मिशन पर आधारित है, जिसमें रोमांच, देशभक्ति और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाया है।