बॉलीवुड

मरने से पहले Divya Chouksey ने फैंस से बंया किया अपना दर्द, पोस्ट लिखकर कही ये बात-‘मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं’…

अभिनेत्री दिव्या चौकसे(Divya Chouksey death) की मौत से हिल गया बॉलीवुड, आखिरी ट्वीट में मांगी थी मदद दिव्या चौकसे(Divya Chouksey) कैंसर से पीड़ित थीं।

3 min read
Divya Chouksey passed away due to cancer
Divya Chouksey passed away due to cancer

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए साल 2020 एक काला अक्षर बनकर सामने आया है। अप्रैल से लेकर अब तक के महिने में हो रही मौत का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। पिछले कुछ वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गजों के चले जाने से इंडस्ट्री खाली हो गई है। इनमें से कुछ कलाकार ने जहां खुद अपनी मौत को गले लगाया, तो वहीं कुछ सितारों को खतरनाक बीमारी ने अपने आगोश में ले लिया है उन्ही में से एक बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या चौकसे(Divya Chouksey passed away due to cancer)का भी निधन हो गया है।

अभिनेत्री (Divvya Chouksey loses battle to cancer)काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी आखिरकार वो भी इस जंग को हार गईं। दिव्या के जाने के बाद उनकी (divya chouksey last instagram post)आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल दिव्या चौकसे (Divya Chaukse shared post) ने मरने से करीब 18 घंटे पहले अपने (divya chouksey instagram)इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी को पढ़कर समझ आता है कि अभिनेत्री बहुत दर्द में थीं। दिव्या ने लिखा था, “शब्द उस बात को बयां नहीं कर सकते, जो मैं व्यक्त करना चाहती हूं, चाहें कम हो या ज्यादा, लेकिन मैं लंबे वक्त से कई मैसेजेस से भाग रही हूं। मेरे पास काफी समय से सहानुभूति भरे संदेश आ रहे हैं। लेकिन, यह समय कुछ ऐसा है कि मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं। यह तो होना ही था। लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं। काश के बिना दुखों का एक और जीवन हो। फिलहाल कोई सवाल नहीं। केवल भगवान जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।“

बता दें कि दिव्या चौकसे (Divya Chaukse shared the post )ट्विटर पर फैंस को मेसैज लिखा था। जिसमें वो अपने आखिरी ट्वीट में फैंस से मदद मांग रही थी। दिव्या का आखिरी ट्वीट सात मई का था। दिव्या ( Divya Chouksey last tweet)ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।'

बता दें कि दिव्या ने फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से रखा था। इस फिल्म में दिव्या(Divya Chouksey film) ने 'सान्या दलवानी' का किरदार निभाया था। दिव्या ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया था। इसके अलावा दिव्या कथक, बॉलरूम और डांस में महारथ हासिल थीं बता दे है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस लिस्ट में इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, और योगेश सहित कई और नाम शामिल हैं।

Updated on:
13 Jul 2020 09:49 am
Published on:
13 Jul 2020 09:48 am