बॉलीवुड

‘गंदी बात’ ने बढ़ाई Ekta Kapoor की मुसीबतें, अश्लील-बोल्ड सीन दिखाने पर POCSO के तहत मामला हुआ दर्ज

Ekta Kapoor Booked Under POCSO Act: एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

2 min read
Oct 20, 2024
ekta kapoor
एकता कपूर

Ekta Kapoor Booked Under POCSO Act: ओटीटी प्लेटफॉर्म ALT बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' के चक्कर में एकता कपूर बुरी फंस गई हैं। इस सीरीज के सीजन 6 के एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए हैं, जिसके बाद अब एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एकता कपूर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत में क्या लिखा है?

ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुंबई के स्थानीय नागरिक ने शिकायत दर्ज की है। इसमें लिखा गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए हैं। हालांकि, ये विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है। बता दें कि 'गंदी बात' एक एरोटिक सीरीज है, जिसमें बोल्ड सीन्स काफी दिखाए गए हैं। यही कारण है कि जब यह सीरीज स्ट्रीम हुई थी तभी से इस पर बवाल मच रहा था और इसलिए यह ऐप पर अब स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं है।

एकता कपूर की सीरीज में इन कानूनों का भी हुआ उल्लंघन

एकता कपूर के खिलाफ दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगा है कि इसमें सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। सीरीज में कुछ ऐसे सीन हैं, जो पॉक्सो के नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियन 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन माना गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने कुछ नहीं कहा है।

Published on:
20 Oct 2024 01:32 pm
Also Read
View All