बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 महीने बाद भी इंसाफ ना मिलने पर भड़के फैंस, मर्डर एंगल पर फोकस करने की दी डाली सलाह

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हुए आज पूरे तीन महीने हो गए हैं। ऐसे में अभी तक केस में किसी भी नतीजे पर ना पहुंचने की वजह से अभिनेता के चाहने वालों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही #FocusOnMurderofSSR ट्रेंड कर रहा है।

2 min read
Sep 14, 2020
 Fans raged over Sushant Singh Rajput not getting justice
Fans raged over Sushant Singh Rajput not getting justice

नई दिल्ली। 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। आज यानी कि 14 सितंबर को उनकी मौत को पूरे तीन महीने हो गए हैं। महीनों बाद भी मामले में कोई नतीजा नहीं निकाल पाया है। केस में कई नए मोड़ आते जाते जा रहे हैं। पहले मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी पूछताछ कर रही थी। फिर सुशांत की हुए रहस्यमयी मौत हत्या है या फिर मर्डर इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई की एंट्री केस में हुई। वहीं अब रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की ड्रग चैट सामने आने के बाद से पूरा मामला ड्रग एंगल से जांचा रहा है। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। वहीं दूसरी ओर यह सब देख सुशांत के फैंस में काफी गुस्सा है।

14 सितंबर के दिन यानी कि आज सुशांत की मौत को तीन महीने होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #FocusOnMurderOfSSR तेजी से ट्रेंड करने लगा है। हैशटैग के जरिए सुशांत के फैंस उनके केस पर ध्यान देने के लिए जांच एंजेसियों से गुजारिश कर रहे हैं। ट्वीट करते हुए सुशांत के एक फैन ने लिखा है कि "सुशांत सिंह के हत्यारों का क्या हुआ ? 3 महीने होने को है ,आखिर कब होंगे गिरफ्तार? #FocusOnMurderofSSR।" वहीं एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा है 'कि इन दिनों उन्हें ड्रग मामले की ही खबरें सुनने को मिल रही हैं। सुशांत की मौत कैसे हुई इस पर जांच होने पूरी तरह से बंद हो गई है।'

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरूआत से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा है। वह इन दिनों न्यायिक हिरासत में मुंबई की भायखला जेल में है। ड्रग मामले में रिया समेत उनकी भाई और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिया ने दो बार जमानत अर्जी दायर की थी। जिसे दोनों ही बार कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं केस में छानबीन कर रही सीबीआई को सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान मामले में कई सबूत मिले हैं। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीआई जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

Published on:
14 Sept 2020 12:43 pm