
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा जोशी शनिवार शाम को मुंबई में अपने अंधेरी वेस्ट अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। खबरों में कहा गया था कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। यह भी चर्चा है कि एक्ट्रेस छेड़खानी विवाद और काम न मिलने से डिप्रेशन में थी जिसके चलते एक्ट्रेस ने सुसाइड की। सूत्रों की मानें एक ओडियो क्लिप में यह खुलासा हुआ है।
कथित ओडियो के मुताबिक शिखा जोशी डॉक्टर की हरकत से अपसेट थी। शिखा ने साल 2011 में खार के एक डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।
सूत्रों के अनुसार, सुसाइड के बाद एक्ट्रेस की कथित रूप से ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड की गई। जिसमें उसने कहा कि उसने अपनी जिंदगी इसलिए खत्म कर ली क्योंकि वह डॉक्टर की हरकत से परेशान थी और इसी वजह से उसे पुरूषों से नफरत होने लगी थी। वहीं जोशी के भाई का आरोप है कि एक्ट्रेस का मर्डर किया गया है।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस शिखा जोशी शनिवार शाम को मुंबई में अपने अंधेरी वेस्ट अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थी। शिखा ने फिल्म "बी ए पास" में छोटा सा रोल अदा किया था।