बॉलीवुड

FITOOR : कैटरीना-आदित्य ने दिया बॉलीवुड का सबसे लंबा किसिंग सीन

कैटरीना और आदित्‍य के बीच एक बेहद रो‍मांटिक किसिंग सीन फिल्‍माया गया है।यह बॉलीवुड में फिल्‍माया गया सबसे लंबा किसिंग सीन है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 3:38 PM IST
katrina
katrina

मुंबई। कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग मूवी फितूर को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। कभी अपने बालों के कलर को लेकर तो कभी अपने को-स्टार आदित्य के साथ कैमेस्ट्री को लेकर। वास्तव में दोनों ही एक्टर्स की कैमेस्ट्री स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों ही एक्टर्स ने ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देकर हलचल मचा दी है। दरअसल, यह सीन लगभग तीन मिनट लंबा है।

कैटरीना कैफ और आदित्‍य रॉय कपूर की फिल्‍म 'फितूर' 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। खबर के मुताबिक, 'फिल्‍म में कैटरीना और आदित्‍य के बीच एक बेहद रो‍मांटिक किसिंग सीन फिल्‍माया गया है। यह दृश्‍य करीब तीन मिनट लंबा है। सीन को बेहद खूबसूरत ढंग से फिल्‍माया गया है। गाने को मुंबई के एक स्‍टूडियो में फिल्‍माया गया है। शूटिंग के वक्‍त बेहद कम लोगों को सेट पर रहने की इजाजत थी।'

सूत्र ने कहा कि यह तो कैटरीना और आदित्‍य के बीच का कम्‍फर्ट लेवल था, जिसकी वजह से यह सीन बेहद आसानी से फिल्‍मा लिया गया। दोनों एक दूसरे को अच्‍छे से जानते हैं। सूत्र ने यह भी दावा किया कि यह आदित्‍य का बॉलीवुड में फिल्‍माया गया सबसे लंबा किसिंग सीन है। आदित्‍य पर इस तरह के दृश्‍य 'आशिकी 2', 'ये जवानी है दीवानी' और 'दावत ए इश्‍क' फिल्‍म में शूट किए गए हैं।

Published on: