बॉलीवुड

 फिल्में वजन से नहीं, टैलेंट से मिलतीं हैं : परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि फिल्में वजन से नहीं, टैलेंट से मिलतीं है।परिणीति ने कहा, ''मैं खुश हूं कि मुझे एक ऐसी फिल्में मिली है जिसका मुझे इंतजार था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 4:25 PM IST
parineeti
parineeti

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि फिल्में वजन से नहीं, टैलेंट से मिलतीं है। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत की थी। वर्ष 2014 में परिणीति की दावत-ए-इश्क़ और किल-दिल प्रदर्शित हुयी, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

परिणीति अब इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही है। परिणीति को अपने बढ़े हुये वजन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। परिणीति ने अब वजन घटाने से हुए अपने कायाकल्प से लोगों को हैरान कर दिया है। परिणीति ने मानना कि यह रूप हासिल करने के लिए उन्हें बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

परिणीति ने कहा, ' जिन्हें खाने-पीने का बहुत शौक़ हो, उनके लिए बेशक यह आसान नहीं है। शुरुआती दिनों में मैं तो सारा दिन खाने के बारे में सोचती रहती थी। अब पहले के मुक़ाबले अपने खान-पान को लेकर अधिक सचेत रहती हूं। साथ ही खुद को पहले के मुक़ाबले अधिक स्वस्थ महसूस करती हूँ।'

परिणीति ने कहा, ''मैं खुश हूं कि मुझे एक ऐसी फिल्में मिली है जिसका मुझे इंतजार था। उम्मीद है हम औपचारिक रूप से इस फ़ल्मि की घोषणा अगले सप्ताह कर देंगे।' उन्होंने कहा कि फिल्में वजन से नहीं, टैलेंट से मिलतीं हैं।'

Published on: