बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय की गुड न्यूज का जलवा, फिल्म की कमाई 180 करोड़ के पार पहुंची

बॉक्स ऑफिस पर छाई है गुड न्यूज फैंस को खूब लुभा रही हैं फिल्म

2 min read
Jan 10, 2020
Good Newwz

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ), करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा रखी है।

गुड न्यूज को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता पूरा हो चुका है। गुड न्यूज' के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बीते बुधवार को 4 करोड़ रुपये के आस पास की कमाई की होगी। इस हिसाब से गुड न्यूज 14 दिनों में 181 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

फिलहाल इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है। गुड न्यूज साल 2019 में अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने देश के साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। गुड न्यूज अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसी बड़ी स्टार कास्ट से सजी है।

एक वेबसाइट के मुताबिक गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त प्रदर्शन किया है। गुड न्यूज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 16 वीं फिल्म बन चुकी है। गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने नए साल के मौके पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। जबकि साल 2019 में गुड न्यूज अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है।

गुड न्यूज ( Good Newwz ) में अक्षय कुमार ( Akshay Kuamr ) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से अदा किया है वहीं उनकी सह अभिनेत्री करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) की एक्टिंग की भी फैंस काफी तारीफ कर रहे है।

Published on:
10 Jan 2020 07:23 am
Also Read
View All