बॉलीवुड

B’day Spcl: रितिक रौशन का घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं, देखें Inside PHOTOS

रितिक रौशन (Hrithik Roshan) के जन्मदिन पर देखें उनके घर की झलक बेहद आलीशान है रितिक रौशन का घर अवॉर्ड विनिंग आर्क‍िटेक्ट ने डिज़ाइन किया है रितिक का घर

2 min read
Jan 10, 2020
,

नई दिल्ली | रितिक रौशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा फेमस हैं। आज बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक का बर्थडे (Hrithik Roshan Birthday) है। रितिक रौशन 46 साल के हो गए हैं लेकिन वो किसी यूवा लड़के से कम नहीं लगते। रितिक अपनी लाइफ में जितने स्टािलिश हैं उतना ही आलीशान उनका घर भी है। यकीनन आपने रितिक के घर की इन्साइड फोटोज़ नहीं देखी होंगी। रितिक के घर सी-फेसिंग है और उनके घर पॉजिटिविटी से भरा हुआ है।

रितिक (Hrithik Roshan) का अपॉर्टमेंट 4 BHK है जो लगभग 3000 स्कवायर फुट में फैला हुआ है। उनका घर लिविंग रूम और दो बेडरूम में बंटा हुआ है। वहीं रितिक ने घर में ऑफिस भी बना रखा है जहां मोटिवेशनल कोट्स लगे हुए हैं। उनके इस खूबसूरत घर को अवॉर्ड विनिंग आर्क‍िटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर आशि‍ष शाह ने डिजाइन किया है। घर में कलरफुल पत्थरों से डेकोरेशन की गई है। सुत्रों के मुताबिक, रितिक को अपने इस घर के इंटीरियर का आइडिया कटरीना कैफ के घर को देखकर आया था। कटरीना के घर का इंटीरियर भी आशि‍ष शाह ने ही डिजाइन किया था।

रितिक रौशन (Hrithik Roshan) को किताबे पढ़ने का बहुत शौक है इसीलिए उन्होंने बुक्स का कलेक्शन भी बढ़िया ढंग से किया है। उन्होंने यहां आरामदायक फर्नीचर लगाया है ताकि अपने कंफर्ट के हिसाब से कोई भी बैठ सके। बता दें कि रितिक का ये घर जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। यहीं पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का भी घर है। रितिक के इस घर का हर कोना बड़े ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

Published on:
10 Jan 2020 10:54 am
Also Read
View All